फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   FIR filed against woman over husband on divorce

झारखंड : तीन तलाक देने पर पति के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 02 Aug 2019 02:56 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 02 Aug 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against woman over husband on divorce
एफआईआर
तीन तलाक बिल के कानून बनने के बाद झारखंड के हजारीबाग में एक मुस्लिम महिला ने अपने पति के खिलाफ बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज कराई। तीन तलाक का यह मामला पिछले महीने का है।   बिष्णुगढ़ पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर गणेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन बच्चों की मां सुबेदा खातून ने पति दिलदार अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नवादा के रहने वाले अंसारी ने जुलाई में सुबेदा को एक बार में तीन तलाक बोलकर पीछा छुड़ा लिया था। सुबेदा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी शादी को चार साल हुए हैं और वह रोजाना मारपीट करता रहता था। 
विज्ञापन


तलाक देने के बाद उसने घर से भी निकाल दिया। उसने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि तीन तलाक बिल के संसद से पास होने के बाद बड़ी हिम्मत कर शिकायत दर्ज कराने का मन बना सकी। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बिष्णुगढ़ के लोग पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सुबेदा की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि अपने पति द्वारा सताई गई सभी पीड़िताओं को आगे आकर मामला दर्ज कराना चाहिए। बिष्णुगढ़ के एसडीपीओ साहदेव साओ ने कहा कि हम मामले का गंभीरता और बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इस मामले में तीन तलाक के प्रावधान लागू होते हैं या नहीं। हालांकि उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ दहेज कानून के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed