{"_id":"5f9a36ad0acef47c16236071","slug":"father-kills-son-in-drunken-state-in-lohardaga-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहरदगा : शराब के नशे में पिता ने की पुत्र की हत्या, दोनों अक्सर शराब पीकर करते थे झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहरदगा : शराब के नशे में पिता ने की पुत्र की हत्या, दोनों अक्सर शराब पीकर करते थे झगड़ा
Thu, 29 Oct 2020 08:57 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहरदगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहरदगा
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के लोहरदगा जिले में किस्कोरू-पेशरार थाना क्षेत्र के चंदलगी डिपा टोली ग्राम में कथित रूप से शराब के नशे में धुत 50 वर्षीय एक पिता ने अपने 21 वर्षीय पुत्र की मंगलवार रात्रि को कथित रूप से हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लोहरदगा के किस्कोरू-पेशरार थाना के अंतर्गत आने वाले चंदलगी डिपा टोली ग्राम में बीती रात 50 वर्षीय बनया उरांव ने शराब के नशे में अपने ही 21 वर्षीय बेटे कृष्णा उरांव की टांगी से वार कर कथित रूप से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद वह घर से फरार हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस को बुधवार दोपहर गांव वालों से इस घटना की जानकारी से मिली जिसके बाद पुलिस कृष्णा उरांव का शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई जबकि उसके कथित हत्यारे पिता की तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह हत्याकांड पारिवारिक विवाद का परिणाम है क्योंकि गांव वालों ने तथा परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि बाप-बेटे दोनों ही शराबी थे और अक्सर शराब पीकर आपस में विवाद किया करते थे।
थाना प्रभारी हरिऔध करमाली ने बताया कि कुछ दिनों पहले शराब पीकर कृष्णा उरांव ने अपनी बहन एवं मां के साथ मारपीट की थी। इसी प्रकार से शराब पीकर बाप-बेटे में झगड़ा होता रहता था।
पुलिस ने बताया कि इस हत्या के बारे में घर वाले कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं लिहाजा पुलिस मामला दर्ज कर इसकी विस्तृत जांच कर रही है।