फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Father and son injured in IED explosion in Jharkhand

Jharkhand: झारखंड के चाईबासा में आईईडी विस्फोट, पिता और पुत्र घायल

Sat, 15 Apr 2023 10:29 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)।
पीटीआई, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 15 Apr 2023 10:29 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने कहा कि घायल शख्स की पहचान रेंगदाहातु गांव निवासी जेना कोड़ा उर्फ मोटका और उसके छह साल के बेटे के रूप में हुई है। दोनों पत्तियां तोड़ने के लिए तेंदा जंगल में गए थे, तभी आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Father and son injured in IED explosion in Jharkhand
आईईडी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति और उसका बेटा घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने कहा कि घायल शख्स की पहचान रेंगदाहातु गांव निवासी जेना कोड़ा उर्फ मोटका और उसके छह साल के बेटे के रूप में हुई है। दोनों पत्तियां तोड़ने के लिए तेंदा जंगल में गए थे, तभी शुक्रवार को प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) द्वारा सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी ने कहा कि जिला पुलिस और कोबरा बटालियन ने लड़के को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल पहुंचाया, लड़के की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले जिले के हाथीबुरु गांव के पास जंगल में एक आईईडी विस्फोट में एक मवेशी के मारे जाने के बाद गुरुवार को दो आईईडी बरामद किए गए थे। जनवरी से जिले के कोल्हान इलाके में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान को लेकर सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए सीपीआई (माओवादी) द्वारा आईईडी लगाए गए थे। पिछले तीन महीनों में जिले में आईईडी विस्फोटों में 62 वर्षीय एक महिला सहित चार ग्रामीणों की मौत हुई है और सीआरपीएफ के एक दर्जन से अधिक जवान घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed