{"_id":"510bbc5a-a33c-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"fake-filmmaker-made-porn-video-in-name-of-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म में रोल दिलाने के बहाने बनाता था पोर्न वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म में रोल दिलाने के बहाने बनाता था पोर्न वीडियो
जमशेदपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Apr 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
झारखंड में फिल्म में रोल दिलाने के बहाने लड़कियों की पोर्न वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना जमशेदपुर जिले की है।
विज्ञापन
जिले के करनडीह लाइनटोला में सिदाम पात्रो नाम का एक फर्जी निर्देशक स्थानीय लड़कियों को फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसा लेता था और उनकी पोर्न वीडियो बनाया करता था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सिदाम पात्रो लड़कियों को फिल्म में रोल दिलाने का बहाना बनाकर उन्हें पोर्न वीडियो बनवाने के लिए पहले मजबूर करता था। वह मोबाइल फोन के जरिए लड़कियों की पोर्न वीडियो बनाता था।
विज्ञापन
वह इन वीडियो को अपने गिरोह से जुड़े लोगों को भेजकर मनमानी कीमत वसूलता था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इसके पीछे एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है।
झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा और ग्रामीणों द्वारा इस फर्जी निर्देशक से की गई पूछताछ में उसने बताया कि वह पोटका हरिणा इलाके के नारगा का रहने वाला है।
इससे पहले वह जमशेदुर में ठेकेदारी का पेशा करता था।