फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Extremists will surrender now in open jail in jharkhand

झारखंड: अब खुली जेल में रहेंगे आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादी, सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 22 Oct 2021 04:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Oct 2021 04:09 AM IST
सार

कैबिनेट ने रांची में बन रही स्मार्ट सिटी पर भी फैसला लिया है। सिटी में 11 मंत्रियों के लिए बंगले बनाने की योजना को भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Extremists will surrender now in open jail in jharkhand
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड सरकार नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने की दिशा में लगातार काम रही है। अब सरकार ने फैसला किया है कि आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादी खुली जेल में रहेंगे। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


सरकार ने कैबिनेट बैठक के जरिए राज्य में आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है। इसी के तहत बदलाव करते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है। कैबिनेट में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


कैबिनेट द्वारा पास प्रस्तावों नें रांची में बन रही स्मार्ट सिटी पर भी फैसला लिया गया। सिटी में 11 मंत्रियों के लिए बंगले बनाने की योजना को भी मंजूरी दे दी है। काम तेजी और मजबूती से पूरा हो इसके लिए 69 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत दस एकड़ जमीन में मंत्रियों के लिए बंगलों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अब 20 जिलों के 24 अधीनस्थ न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, इसकी मंजूरी भी कैबिनेट ने दे दी है। इस योजना पर र 52 करोड़ 43 लाख 32 हजार खर्च होंगे। अभी तक रांची, धनबाद, डालटनगंज और चाईबासा में सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। बाकी जिलों में अभी लगाए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed