{"_id":"62a229463ddaf02dd01c276d","slug":"election-commission-probing-congress-model-code-violation-charge-against-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election Commission: जेपी नड्डा पर कांग्रेस ने लगाया आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग कर रहा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election Commission: जेपी नड्डा पर कांग्रेस ने लगाया आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग कर रहा जांच
Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
सार
कांग्रेस ने बीते 7 जून को चुनाव आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में कांग्रेस ने नड्डा पर भाजपा के मंदार उप-चुनाव उम्मीदवार के लिए प्रचार करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों की जांच चुनाव आयोग कर रहा है। कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष पर आरोप लगाया था कि अपने हालिया झारखंड दौरे के दौरान जेपी नड्डा ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि झारखंड में इस माह के आखिर में विधानसभा उपचुनाव होने हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने लगाया आरोप
कांग्रेस झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। उसने बीते 7 जून को चुनाव आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में कांग्रेस ने नड्डा पर भाजपा के मंदार उप-चुनाव उम्मीदवार के लिए प्रचार करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते पांच जून राज्य की राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में आदिवासी रैली को संबोधित किया था। यह आदिवासी रैली गैर-चुनावी कार्यक्रम थी। रांची की उपायुक्त-सह-चुनाव अधिकारी छवि रंजन ने बताया कि एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा ने किया पलटवार
कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने दावा किया था कि आदर्श आचार संहिता केवल उसी विधानसभा क्षेत्र में लागू होती है, जहां उपचुनाव होना है। गौरतलब है कि राज्य में उपचुनाव 23 जून को होगा और तीन दिन बाद मतों की गिनती होगी। रांची की उपायुक्त-सह-चुनाव अधिकारी छवि रंजन ने कहा कि रांची जिले के मंदार उपचुनाव के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके लिए कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान चार आवेदनों को खारिज कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति ने गुरुवार को उम्मीदवारी वापस ले ली।
मोदी सरकार में वामपंथी उग्रवाद से जुड़ी घटनाओं में 60 फीसदी की कमी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने गुरुवार को रांची में कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से जुड़ी घटनाओं में 60 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या में भी कमी आई है। वह पिछले आठ वर्षों में मोदी सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को बताने के लिए झारखंड के दौरे पर आए थे।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि 2014 में 100 से अधिक जिले वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित थे। ऐसे जिलों की संख्या घटकर 35 हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया है।
अजय मिश्रा ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत नौ करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किए गए हैं, जबकि तीन करोड़ से अधिक गरीब लोगों के लिए पक्के घर बनाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि 2024 तक हर घर को नल के पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने देश भर में सड़क, रेलवे और बिजली कनेक्टिविटी को मजबूत किया है।