फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Election campaign in Jharkhand at its full speed

झारखंड में भी चुनावी सरगर्मी तेज

Sun, 30 Mar 2014 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रांची
ब्यूरो/अमर उजाला, रांची Updated Sun, 30 Mar 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
Election campaign in Jharkhand at its full speed

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के एक अप्रैल के गुमला और गोड्डा दौरे को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने रैली की तैयारी को लेकर यहां संताल परगना प्रमंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


इससे पहले भगत ने शुक्रवार को गुमला जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राहुल के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया था।

नाराज स्टीफन को मनाएंगे

Election campaign in Jharkhand at its full speed

कांग्रेस के महासचिव और झारखंड के पार्टी प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने पार्टी से नाराज पूर्व उप मुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी को मनाने का संकेत दिया है।

हरिप्रसाद ने यहां मरांडी के पार्टी छोड़ने की घोषणा के संबंध में पूछने पर कहा कि मरांडी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और धर्म निरपेक्ष विचारधारा के हैं, लेकिन उनके पार्टी से नाराज होने की उन्हें कोई जानकारी नही है।

इसके बावजूद यदि वे नाराज है तो उन्हें मनाने का वह पूरा प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व उप मुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी ने शुरू से कांग्रेस और झामुमो के बीच गठबंधन का विरोध करते रहे हैं।

मोदी कर चुके हैं शुरुआत

Election campaign in Jharkhand at its full speed

झारखंड में इसी हफ्ते में मोदी रैली की शुरुआत कर चुके हैं। जहां उन्‍होंने झारखंड की सभी राजन‌ीतिक पार्टियों को कोसा।

उन्होंने झारखंड की बद्तर स्थिति के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि वे ये भूल गए पिछली सरकार उनकी ही पार्टी की थी।

झारखंड की रैली में भी मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में झूठे वादे किए हैं। मोदी, राहुल के बाद अन्य नेता भी कतार में खड़े हैं, यहां चुनावी रैलियां व सभाएं करने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed