फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Eight embryos fetched out from the stomach of a 23-day-old girl

Embryos in Stomach: 23 दिन की बच्ची के पेट से निकले आठ भ्रूण, दुनिया में इस तरह का पहला मामला

Thu, 03 Nov 2022 05:58 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Thu, 03 Nov 2022 05:58 PM IST
सार

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ तब उसके पेट में सूजन थी। दो दिन बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Eight embryos fetched out from the stomach of a 23-day-old girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ में 23 दिन की बच्ची के पेट से आठ भ्रूण निकालने का अनोखा मामला सामने आया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों के पेट से भ्रूण निकलने के मामले दुर्लभ होते हैं। आठ भ्रूण निकलने का यह दुनिया का पहला केस है। । बच्ची का इलाज रांची के रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में चल रहा था। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ तब उसके पेट में सूजन थी। दो दिन बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा कि सीटी स्कैन देखने पर लगा कि पेट में डर्माइट सिस्ट हो सकती है। शुरुआती इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया और 21 दिन बाद बुलाया गया। 2 नवंबर यानी बुधवार को उसका ऑपरेशन हुआ तो 8 भ्रूण निकले।
विज्ञापन


बच्ची का ऑपरेशन करने वाले डॉ. इमरान ने कहा कि इसे फीटस इन फीटू कहते हैं। दुनिया में 5-10 लाख बच्चों में से किसी एक में ऐसा मामला आता है। दुनियाभर में अब तक ऐसे 200 से भी कम केस मिले हैं। उन मामलों में भी नवजात के पेट से एक या दो भ्रूण निकाले गए। आठ भ्रूण निकलने का यह दुनिया का पहला मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed