Eid-ul-Miladunnabi: इस्लामिक झंडा उखाड़े जाने से मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने विरोध में जाम की सड़क; यातायात ठप
Eid-ul-Miladunnabi 2025: प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने कहा कि यह घटना सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उनका आरोप है कि समाज को आपस में लड़ाने और धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए ऐसी हरकतें की जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विस्तार
राजधानी रांची में ईद-उल-मिलादुन्नबी को लेकर लगाए गए इस्लामिक झंडे को कुछ असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को चंदवे-पिठौरिया मुख्य सड़क पर सोसो मोड़ के पास लोगों ने टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन ठप हो गया।
झंडा उखाड़े जाने पर भड़का समुदाय
स्थानीय लोगों का कहना है कि ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल रहता है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने झंडा उखाड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
पुलिस ने दी जांच और कार्रवाई का आश्वासन
मामले की सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Jharkhand: रांची और खूंटी में हाथियों का कहर, ग्रामीणों में दहशत, उठाई ये बड़ी मांग
‘यह घटना सोची-समझी साजिश का हिस्सा’
प्रदर्शन कर रहे स्थानीय मो. आशिफ, मो. यूनुस, आफताब आलम, शेखर महतो और राजकुमार सिंह ने कहा कि यह घटना सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उनका आरोप है कि समाज को आपस में लड़ाने और धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए ऐसी हरकतें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के समय इस तरह की गतिविधियां निंदनीय हैं और किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दी जाएंगी।
शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस और स्थानीय नेताओं ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और त्योहार का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Jharkhand Updates: हाईकोर्ट में सूर्या हांसदा मौत मामले की स्वतंत्र जांच की अपील; धनबाद में वज्रपात, दो की मौत
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.