फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED raids in Ranchi recovers Rs one crore cash several bullets in land grab case jharkhand news in hindi

Jharkhand: जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय की रेड, छापेमारी में एक करोड़ नकद और 100 बुलेट्स बरामद

Sat, 22 Jun 2024 01:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 22 Jun 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
ED raids in Ranchi recovers Rs one crore cash several bullets in land grab case jharkhand news in hindi
प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी - फोटो : PTI
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची में छापेमारी कर एक करोड़ रुपये नकद और 100 गोलियां जब्त की। यह छापेमारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य के खिलाफ कथित जमीन घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की गई। शुक्रवार की शाम को कमलेश सिंह नामक एक व्यक्ति के परिसर में ईडी ने छापा मारा। संघीय एजेंसी ने भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया है। इस संबंध में शस्त्र अधिनियम के तहत पुलिस केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जमीन घोटाला मामले में अबतक झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, आईएएस अधिकारी और रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, भानु प्रताप प्रसाद समेत 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि हेमंत सोरेन ने जमीन हड़पने के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
रांची में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त मामले का खुलासा करने के क्रम में ईडी ने रांची के बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था। भानु प्रताप प्रसाद के आवास से भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज मिले थे। इसके साथ ही उसके मोबाइल से भी कई संदिग्ध दस्तावेज मिले थे। दस्तावेजों की छानबीन और उनसे जुड़े तथ्यों के सत्यापन को लेकर ईडी मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है आरोप
जमीन की कीमत 266 करोड़ रुपये है, जिसमें रांची के बार्गेन इलाके में स्थित 8.86 एकड़ का एक प्लॉट भी शामिल है। आरोप है कि इस प्लॉट को अवैध तरीके से हेमंत सोरेन पर कब्जा लिया था। ईडी ने इस मामले में कई संपत्ति अटैच की हैं और चार चार्जशीट दाखिल की हैं। ईडी ने बुधवार को ही झारखंड हाईकोर्ट को बताया कि बार्गेन इलाके में जमीन अवैध रूप से अधिग्रहित करने में हेमंत सोरेन की अहम भूमिका थी। वहीं हेमंत सोरेन ने आरोपों को खारिज करते हुए अंतरिम जमानत देने की मांग की और दावा किया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed