फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED interrogated Congress MLA Pradeep Yadav as part of its investigation into a money laundering case

Jharkhand: ईडी ने झारखंड कांग्रेस के विधायक से की पूछताछ, यादव ने BJP पर लगाया एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

Thu, 01 Jun 2023 01:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 01 Jun 2023 01:13 AM IST
सार

पूछताछ के बाद विधायक ने कहा कि वह जल्द ही ईडी की कार्रवाई को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने दावा किया कि ईडी को अब तक की गई छापेमारी में कुछ भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
ED interrogated Congress MLA Pradeep Yadav as part of its investigation into a money laundering case
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसी सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय ने पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक और विधानसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रदीप यादव से जुड़े झारखंड में 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन


कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे विधायक
पूछताछ के बाद विधायक ने कहा कि वह जल्द ही ईडी की कार्रवाई को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने दावा किया कि ईडी को अब तक की गई छापेमारी में कुछ भी नहीं मिला है। यादव ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। झारखंड में कोयला व्यापार, परिवहन, लौह अयस्क की निकासी और स्पंज आयरन के उत्पादन में लगे कुछ व्यापारिक समूहों के खिलाफ कर चोरी की जांच के तहत सत्तावन वर्षीय यादव और एक अन्य विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर चुकी है। 
विज्ञापन


12 ठिकानों पर की छापेमारी
इसी सप्ताह ईडी ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और उनके सहयोगियों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी की कार्रवाई रांची में चार और देवघर में आठ जगह की गई। साथ ही इन शहरों के आसपास के इलाकों में भी कई जगह छापा मारा गया। कांग्रेस विधायक के खिलाफ आयकर से जुड़े मामले की जांच चल रही है। कुछ महीने पहले आयकर विभाग ने भी प्रदीप यादव के ठिकानों पर छापा मारा था और एफआईआर भी दर्ज की थी। अब ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पीएमएलए कानून
धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) को साल 2002 में पास किया गया था और 2005 में इसे लागू किया गया था। इस कानून का उद्देश्य काले धन को सफेद करने की प्रक्रिया पर लगाम लगाना है। इस कानून का उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग को रोकना, अवैध गतिविधियों और आर्थिक अपराधों में काले धन को उपयोग को रोकना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed