फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED files complaint against Hemant Soren in court, accuses him of deliberately not complying with the summons

Jharkhand: ईडी ने कोर्ट में हेमंत सोरेन के खिलाफ दर्ज की शिकायत, जानबूझकर समन का पालन नहीं करने का लगाया आरोप

Tue, 20 Feb 2024 01:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 20 Feb 2024 01:21 PM IST
सार

पिछले हफ्ते झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
ED files complaint against Hemant Soren in court, accuses him of deliberately not complying with the summons
हेमंत सोरेन - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 19 फरवरी को सीजेएम कोर्ट के समक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत शिकायत दर्ज की है। उन्होंने सोरेन पर जानबूझ कर ईडी द्वारा जारी समन का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते झारखंड के पूर्व सीएम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 2 फरवरी को कोर्ट ने सोरेन को पांच दिनों की ईडी हिरासत में भेजा  था। इसके बाद से हिरासत की अवधि को कुल मिलाकर सात दिनों के लिए दो बार बढ़ाया गया।
विज्ञापन


क्या है मामला?
गौरतलब है कि हाल ही में ईडी की टीमों ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इसी के बाद सोरेन ने रांची पुलिस से ईडी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की और एफआईआर दर्ज कराई गई। बता दें कि सोरेन के दिल्ली आवास में छापेमारी के बाद ईडी ने भारी मात्रा में बंगले से नकदी बरामद की थी। ईडी के अधिकारियों ने बताया था कि हेमंत सोरेन के बंगले से 36 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, साथ ही दो लग्जरी कार भी जब्त की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed