Ranchi Land Scam: ईडी ने कारोबारी विष्णु अग्रवाल को किया गिरफ्तार, जमीन घोटाला मामले में कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची जमीन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बताया कि रांची के कारोबारी बिष्णु कुमार अग्रवाल से करीब 6:30 घंटे तक पूछताछ करने के बाद सोमवार रात करीब 10.30 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक इस मामले में आईएएस छवि रंजन समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी ने इस मामले की जांच के सिलसिले में आईएएस छवि रंजन के पश्चिम बंगाल और बिहार में भी कुल तीन ठिकानों पर तलाशी ली थी। इसके बाद कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल और उनके ससुर दिलीप घोष को गिरफ्तार किया था। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने तलाशी के दौरान कई फर्जी मुहर, जमीन के कागजात और रजिस्ट्री दस्तावेज बरामद किए हैं।Jharkhand | ED arrested Ranchi-based businessman Bishnu Kumar Agrawal at around 10.30 pm today after questioning him for about 6:30 hours in the Ranchi land scam case: ED
विज्ञापन
As of now, a total of 13 people including IAS Chhavi Ranjan have been arrested in the case. — ANI (@ANI) July 31, 2023
ईडी झारखंड में एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों में गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। जिसमें भू-माफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों सहित एक कंपनी साठगांठ सामने आई थी। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी कर गरीबों और दलितों की जमीन 'हड़प' ली थी। ईडी ने पीएमएलए के तहत अपनी जांच शुरू करने के लिए दस्तावेजों की जालसाजी को लेकर रांची में दर्ज कराई गई प्राथमिकी का संज्ञान लिया था।