फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Economic Survey Report presented in Assembly state GDP growth expected at 8.8 percent in FY 2022

झारखंड: वित्त मंत्री ने विधानसभा में पेश की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट, जीडीपी में 8.8 फीसदी वृद्धि का अनुमान

Wed, 02 Mar 2022 04:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Mar 2022 04:45 PM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दो साल सामान्य नहीं थे। 2019-20 में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई थी जिससे झारखंड की सरकार भी अछूती नहीं रही।

विज्ञापन
Economic Survey Report presented in Assembly state GDP growth expected at 8.8 percent in FY 2022
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड सरकार ने बुधवार को विधानसभा में अपनी आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश की। वर्तमान वित्त वर्ष के लिए इसमें वास्तविक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.8 फीसदी की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


इस आर्थिक सर्वे में एक अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के लिए राज्य सरकार के बजट से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति का विवरण दिया गया है। इसमें कहा गया है कि राज्य ने कोविड-19 महामारी के प्रभाव से आर्थिक सुधार सहित हर झटके से तुरंत उबरने के लिए पर्याप्त लचीलापन दिखाया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री रामेश्रव उरांव ने इस सर्वे रिपोर्ट को पेश किया। इसमें कहा गया है, 'मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर 8.8 फीसदी रहने का अनुमान है। राज्य की जीडीपी इसे लागू करने के बाद पांच साल में (1999-2000 से 2004-2005 तक) प्रति वर्ष आठ फीसदी के औसत से वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 2004-05 और 2011-12 के बीच यह दर 6.6 फीसदी रही। 2011-12 और 2018-19 के बीच यह दर 6.2 फीसदी पर रही थी।' साल 2019-20 और 2020-21 में वृद्धि दर में गिरावट दर्ज की गई है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दो साल सामान्य नहीं थे। 2019-20 में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई थी जिससे झारखंड की सरकार भी अछूती नहीं रही। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था और झारखंड की अर्थव्यवस्था, दोनों ने महज चार फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed