फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Dumka Ankita death case SDPO Noor Mustafa has been removed from supervising the case

दुमका छात्रा हत्याकांड: FSL और सीआईडी की टीम घटनास्थल पर पहुंची, नूर मुस्तफा को जांच से हटाया गया

Tue, 30 Aug 2022 11:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 30 Aug 2022 11:39 AM IST
सार

झारखंड के दुमका में एक युवती को जिंदा जलाए जाने के बाद से दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया है। एकतरफा प्यार में असफल युवक शाहरूख ने एक कक्षा 12 में पढ़ रही छात्रा अंकिता के ऊपर पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जला दिया 

विज्ञापन
Dumka Ankita death case SDPO Noor Mustafa has been removed from supervising the case
दुमका छात्रा हत्याकांड से हटाए गए SDPO नूर मुश्तफा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के दुमका शहर में हुए अंकिता हत्याकांड को लेकर जिस एसडीपीओ के नाम पर बवाल मचा था अब उसे इस मामले की जांच से हटा दिया गया है। SDPO नूर मुस्तफा को हटाने की मांग परिवार वालों के साथ भाजपा नेताओं ने भी की थी। पूर्व सीएम और भाजपा नेता रघुवर दास ने भी डीएसपी नूर मुस्तफा पर PFI से मिली भगत का आरोप लगाया है। वहीं अब इस मामले की जांच निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी करेंगे, जिसकी निगरानी एसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। नूर मुस्तफा के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


झारखंड के पूर्व सीएम ने नूर मुस्तफा को कम्यूनल बताया
वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कुछ दस्तावेज साझा करते हुए कहा है कि अंकिता हत्या कांड में अभियुक्त शाहरुख को बचाने के प्रयास में लगे SDPO नूर मुस्तफा के आदिवासी विरोधी एवं कम्यूनल होने का यह एक प्रमाण है।
विज्ञापन


FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंची
झारखंड सीआईडी के डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम, फिंगर प्रिंट ब्यूरो की टीम और सीआईडी की टीम है। हम साक्ष्य एकत्रित कर रहे हैं। जल्द से जल्द साक्ष्य इकट्ठा कर कोर्ट को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह से घटना को दिया था अंजाम
बता दें कि, 23 अगस्त को एकतरफा प्यार में पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया था। घटना के वक्त वह घर में सो रही थी। यह हमला मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। युवती ने अपने बयान में बताया कि सुबह में आरोपी शाहरुख कमरे की खिड़की के सामने खड़ा था। वह एक ज्वलनशील तरल और एक माचिस के साथ एक कैन पकड़े हुए था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने ज्वलनशील तरल कमरे में फेंक दिया और पर्दे जला दिए। उसने और भी अधिक तरल पदार्थ कमरे के अंदर फेंक दिया ताकि वह बच न सके। नूर मुस्तफा ने कहा वह अंदर बुरी तरह से फंस गई थी। उसे उसके परिवार और पड़ोसियों द्वारा बचाया गया और उसे दुमका मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जिसने आकलन किया कि वह 95 फीसदी जली हुई है।

सीएम सोरेन बोले- दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे
इस मामले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यह घटना निश्चित तौर पर हृदय विदारक है और कानून अपना काम कर रहा है। हमारा काम रहेगा कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले। सोरेन ने कहा, ऐसी घटनाओं की समाज में कोई जगह नहीं है। ऐसी घटनाओं में सजा देने वाले प्रावधानों को और कड़ा करने की जरूरत है। 


परिजनों को 10 लाख रुपये की मदद 
उन्होंने कहा कि अंकिता बिटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि। अंकिता के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि के साथ इस घृणित घटना का फास्ट ट्रैक से निष्पादन हेतु निर्देश दिया है। पुलिस महानिदेशक को भी उक्त मामले में एडीजी रैंक अधिकारी द्वारा अनुसंधान की प्रगति पर शीघ्र रिपोर्ट देने हेतु निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed