{"_id":"93c7fd5e-d59d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"doctor-took-5-days-of-vacation-and-came-back-after-17-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 दिन की छुट्टी लेकर 17 साल बाद लौटे डॉक्टर साब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 दिन की छुट्टी लेकर 17 साल बाद लौटे डॉक्टर साब
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Jun 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर ने पांच दिन की छुट्टी ली और वापस अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने 17 साल बाद लौटा।
विज्ञापन
वह डॉक्टर 17 साल तक ड्यूटी से गायब था और महकमे को इस बात की खबर तक नहीं थी।
डॉक्टर अमिताभ उस समय नौकरी में आए थे जब बिहार-झारखंड एक ही था। उन्होंने 1996 में पांच दिन की छुट्टी ली और चार साल बाद तक उनका कोई अता-पता नहीं था।
इसी बीच राज्यों का विभाजन हो गया। कर्मचारियों व कैडर के विभाजन में उन्हें झारखंड में नियुक्ति मिली लेकिन उनकी पांच दिन की छुट्टी खत्म ही नहीं हुई और वे अब 2013 में अब 17 साल वापस झारखंड अपनी ड्यूटी पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
उनके वापस पहुंचने पर उनसे जवाब तलब किया गया है। हालांकि उन्होंने अपने जवाब में कहा है कि 1996 में उनकी मां और 2013 में उनके पिता का देहांत हो गया था।