फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Dhanbad Monkey Murder in Cage By Breaking both Hands, officer sought postmortem Report

झारखंड: वन विभाग में बंदर की निर्मम हत्या, पिंजरे में दोनों हाथ तोड़कर मार डाला, बिना पोस्टमार्टम ही दफनाया

Sat, 08 Oct 2022 10:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 Oct 2022 10:26 AM IST
सार

झारखंड के धनबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक बंदर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
Dhanbad Monkey Murder in Cage By Breaking both Hands, officer sought postmortem Report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

झारखंड के धनबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां वनकर्मियों की कॉलोनी में एक बंदर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। वहीं इस मामले में  संज्ञान लेते हुए फोरेस्ट ऑफिसर आरके सिंह ने प्रभारी वनपाल जसीम अंसारी को शोकॉज जारी करते हुए एक हफ्ते में जवाब मांगा है। यह घटना धनबाद वन विभाग की फोरेस्ट कॉलोनी की है। वहीं बिना पोस्टमार्टम के दफनाने के लिए जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक  धनबाद के सत्यम नगर निवासी एसडी तिवारी के घर एक बंदर को पकड़ कर रखा गया था। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। फोरेस्ट ऑफिसर ने वहां के प्रभारी  जसीम अंसारी को बंदर को अपनी कस्टडी में लेने का निर्देश दिया था। साथ ही बंदर को रखने के लिए वन विभाग ने केज (जाली) भी उपलब्ध करा दिया था। इसके बाद बंदर को पकड़कर लाया गया और जाली में बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद जब प्रभारी निगरानी में आए तो देखा की बंदर की क्रूरतम तरीके से हत्या की जा चुकी थी। बंदर के दोनों हाथ को बुरी तरह से तोड़ दिया गया था। बंदर के मुंह से खून भी जा रहा था।
विज्ञापन


बिना पोस्टर्माटम ही बंदर को दफनाया 
बंदर की निर्मम हत्या के बाद पोस्टमार्टम का भी इंतजार नहीं किया गया और उसे आनन-फानन में दफना दिया गया।  जबकि वन विभाग के नियम के अनुसार किसी भी जंगली जानवर की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने पर उसका पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य है।   इस घटना पर पर्दा डालने की पूरी कोशिश हुई लेकिन वरीय अधिकारियों को जानकारी होने के बाद इसके जांच के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed