{"_id":"58fc239e4f1c1b8f338b5afd","slug":"details-of-over-a-million-aadhaar-numbers-published-on-jharkhand-govt-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड सरकार की वेबसाइट पर 10 लाख लोगों के आधार डेटा हुए लीक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड सरकार की वेबसाइट पर 10 लाख लोगों के आधार डेटा हुए लीक
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
रघुवर दास, झारखंड, सीएम
- फोटो : getty images
झारखंड में सरकार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। राज्य में लगभग 10 लाख से अधिक लोगों का आधार डाटा लीक हो गए हैं । राज्य के सामाजिक सुरक्षा विभाग की वेबसाइट ने ये लापरवाही की है। चूकि ये विभाग पेंशन बांटने का काम करता है। राज्य में कुल 16 लाख पेंशनर हैं, इनमें से 14 लाख लोगों ने अपने बैंक खाते को आधार से जोड़ दिया है।
विज्ञापन
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मुताबिक, इन सभी लोगों की आधार की जानकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक हो गई है। इन लोगों का निजी डाटा किसी को भी मिल सकता है जो इस वेबसाइट पर जाकर देखने की कोशिश करेंगे। यह गड़बड़ी उस समय सामने आई है जब सरकार कई तरह के सरकारी लाभ पाने के लिए आधार को अनिवार्य करने की बात कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-एक करोड़ बैंक खातों के डेटा हुए लीक, कौड़ियों के दाम बेचे गए
विज्ञापन
गौरतलब है कि अभी हाल ही में केन्द्र सरकार ने राज्यों को ये सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि लोगों के आधार संख्या और उनके बैंक खाते का विवरण कहीं भी प्रकाशित न हो पाए। भारत सरकार ने 25 मार्च को मुख्य सचिवों और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आईटी सचिवों को निर्देश भेजा है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आधार डिटेल लीक होने पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने केंद्र सरकार के घेरा था।