फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Deoghar ropeway accident, IAF rescued 46 in 40 hours

देवघर रोपवे हादसा : 40 घंटे में वायुसेना ने 46 को सुरक्षित निकाला, गरुड़ कमांडो ने ट्रॉली में बच्चों के साथ गुजारी रात

Wed, 13 Apr 2022 04:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, देवघर।
एजेंसी, देवघर। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 13 Apr 2022 04:52 AM IST
सार

देवघर हादसे में राहत अभियान के दौरान बच्चे अकेले हवा में डरें नहीं इसके लिए वायुसेना के एक गरुड़ कमांडो ने सोमवार की रात हवा में लटकी ट्रॉली में दो बच्चों के साथ गुजारी।

विज्ञापन
Deoghar ropeway accident, IAF rescued 46 in 40 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के देवघर में त्रिकुट रोपवे पर वायुसेना ने 40 घंटे चले अभियान में 48 में से 46 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। 32 लोगों को सोमवार रात तक निकाल लिया गया था। बचे 15 में से 14 को वायुसेना ने मंगलवार को निकाल लिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


वायुसेना के बचाव कार्य के दौरान मंगलवार को  60 वर्षीय महिला की हेलिकॉप्टर से गिरकर मौत हो गई। सोमवार को भी एक व्यक्ति की ऐसे ही मौत हुई थी। रविवार को हादसे वाले दिन भी एक महिला ने दम तोड़ा था। 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन


गरुड़ कमांडो ने ट्रॉली में बच्चों के साथ गुजारी रात 
देवघर हादसे में राहत अभियान के दौरान वायुसेना के एक गरुड़ कमांडो ने सोमवार की रात हवा में लटकी ट्रॉली में दो बच्चों के साथ गुजारी, ताकि बच्चे अकेले हवा में डरें नहीं। कमांडो ने दहशत की स्थिति को देखते हुए खुद आगे बढ़कर यह फैसला लिया। मंगलवार को सुबह होते ही जैसे अभियान शुरू हुआ वह इन बच्चों को सुरक्षित निकाल कर लाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बच्चे रविवार शाम 4 बजे से ट्रॉली पर हवा में लटके थे। सोमवार को दिनभर चले बचाव कार्य के बाद वायुसेना ने रातभर में अभियान रोक दिया। तब इस कमांडो ने अपने साथियों के बार-बार बुलाने पर भी इन बच्चों को अकेले नहीं छोड़ने का फैसला लिया। कमांडो ने कहा, वह बुरी तरह डरे बच्चों को ऊपर अकेला नहीं छोड़ सकता। कमांडो के इस फैसले का सभी ने स्वागत किया। 

हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान जांच के दिए आदेश
रोपवे हादसे का स्वत: संज्ञान लेते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट इस मामले में 26 अप्रैल को सुनवाई करेगा, तब तक सरकार को विस्तृत जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। 

सभी राज्य रोपवे परियोजनाओं की सुरक्षा ऑडिट कराएं : गृहमंत्रालय 
देवघर में हुए रोपवे हादसे के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों से उनके यहां चलने वाली रोपवे परियोजनाओं का सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश मंगलवार को जारी किया है। इसके अलावा ऐसी घटनाओं की स्थिति से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी तैयार करने को कहा है। 

गृहसचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र में लिखा, सभी रोपवे प्रोजेक्ट के लिए एक रखरखाव मैन्युअल तैयार की जाए। सुरक्षा मानकों का खास ध्यान रखा जाए और ये बेहतर उद्योग प्रथाओं के अनुरूप होने चाहिए। रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी को रखरखाव कार्यक्रम के तौर पर की गई गतिविधियों का पूरा रिकार्ड रखना होगा। 


पांच-पांच लाख मुआवजा देने की घोषणा 
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में रोपवे हादसा एवं लोहरदगा हिंसा में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्णय लिया। रोपवे हादसे की जांच के समिति गठित करने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed