{"_id":"622cd8366c81b10aeb33b715","slug":"deoghar-raid-in-house-against-illegal-liquor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवघर: नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी, अवैध शराब बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवघर: नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी, अवैध शराब बरामद
Sat, 12 Mar 2022 10:58 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:58 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि छापेमारी के बाद घर के सभी लोग फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस
- फोटो : ANI
विस्तार
देवघर पुलिस की ओर से नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी में अवैध शराब बरामद की गई है। मोहनपुर थाना क्षेत्र के तिलैया गांव में बड़े पैमाने पर शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने एक घर में छापा मारा। इसमें बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद की गई जिसे पुलिस ने इसे नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि छापेमारी के बाद घर के सभी लोग फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। जांच से पता चला है कि घर के अंदर एक दिन में सैकड़ों बोतल अवैध शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने इस बारे में गांव के कई और लोगों से पूछताछ की है लेकिन में कोई कुछ नहीं बता रहा। मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप व इंस्पेक्टर सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन