फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   demonetisation effict of naxalism

झारखंड में 40 इनामी नक्सलियों के खाते सीज, 55 करोड़ हैं जमा

Wed, 21 Dec 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
demonetisation effict of naxalism
नक्सली

झारखंड में बैंक प्रशासन ने नक्सलियों ने नक्सलियों के कम से कम 40 खातों से लेन-देन को रोक दिया है। इन खातों में 55 करोड़ रुपए जमा हैं, जिन्हें अब निकाला नहीं जा सकेगा। इन 40 नक्सलियों में से 15 बेहद कुख्यात हैं, जिनके उपर लाखों के इनाम भी घोषित हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस बात की जांच जारी है कि नक्सलियों के खाते खुलेआम कैसे चल रहे थे। जिन खातों पर रोक लगाई गई है, वे रांची, जमशेदपुर और चाईबासा जिलों में हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि जिन नक्सलियों के खातों पर रोक लगाई गई है, उनमें बड़े नामों में अक्रमांजी, ब्रजेश गंझू, बिंदू गंझू, राकेश और शेखर गंझू के नाम शामिल हैं। उनके अलावा कोहराम, आरिफ, करमपाल और कबीर जैसे कई अन्य नक्सलियों के खातों पर भी रोक लगा दी गई है, जिनके उपर इनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने परिजनों या अन्य रिश्तेदारों के खातों में रकम जमा कराने वाले कई नक्सलियों को उन खातों से लेन-देन करने से भी रोक दिया गया है। कई नक्सलियों की पत्नियां मुखिया या जिला परिषद की सदस्य हैं, इसलिए उनके खातों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


वहीं कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोटबंदी के बाद 28 दिनों में 564 नक्सलियों और उनके समर्थकों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक,  छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और झारखंड में नोटबंदी के असर के कारण बड़ी तादाद में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। हालांकि, इस बड़ी कार्रवाई में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई की भी बड़ी भूमिका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed