फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CRPF officer injured during anti-naxal operation in Jharkhand

Jharkhand: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ का जवान घायल, लगाई गईं थीं लोहे की नुकीली कीलें

Fri, 27 Oct 2023 05:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची (झारखंड) Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Oct 2023 05:26 PM IST
सार

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम जिले के हाथीबुरु और लिम्साडीह गांवों के बीच जंगल में एक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ का एक उप-निरीक्षक उस समय घायल हो गया, जब गलती से उसका पैर लोहे की स्पाइक (एक प्रकार की नुकीली कील) पर पड़ गया।

विज्ञापन
CRPF officer injured during anti-naxal operation in Jharkhand
naxal - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम सिंहभूम जिले के हाथीबुरु और लिम्साडीह गांवों के बीच जंगल में एक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ का एक उप-निरीक्षक उस समय घायल हो गया, जब गलती से उसका पैर लोहे की स्पाइक (एक प्रकार की नुकीली कील) पर पड़ गया। यह लोहे की स्पाइक्स प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) द्वारा लगाई गईं थीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

उपाधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को बताया कि घायल सब-इंस्पेक्टर की हालत स्थिर है। एसपी ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान, सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर कर्मियों वाले सुरक्षा बलों ने जिले के गोइलकेरा पुलिस स्टेशन सीमा के तहत राभाहातु और बोईपैसांग गांवों के बीच सड़कों पर लगाए गए 218 स्पाइक्स पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेखर ने कहा कि टोंटो और गोइलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेरदाकोचा, हुसिपी और उसके आसपास के जंगलों में स्थापित एक नक्सली शिविर और ठिकाने को भी सुरक्षा कर्मियों ने नष्ट कर दिया।

विज्ञापन

यह अभियान कोल्हान क्षेत्र में मिसिर बेसरा, जिसके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम है, सहित शीर्ष भाकपा (माओवादी) नेताओं की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद चलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed