फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CRPF jawans save lives of Naxalite women in jharkhand

झारखंड: सीआरपीएफ जवानों ने खून देकर बचाई महिला नक्सली की जान 

Mon, 18 Feb 2019 05:39 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: आसिम खान Updated Mon, 18 Feb 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawans save lives of Naxalite women in jharkhand
प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड में सीआरपीएफ के तीन जवानों ने रक्तदान कर महिला नक्सली की जान बचाई। पश्चिमी सिंहभूम जिले में 14 फरवरी को हुई मुठभेड़ में महिला नक्सली घायल हो गई थी। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि हमें पुख्ता 24 से ज्यादा नक्सलियों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद, सीआरपीएफ के 174 जवान और जिला पुलिस के 60 कर्मियोें की टीम पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल और गोइलकेरा के बीच पड़ने वाले घटनास्थल पर रवाना हुई। 

विज्ञापन


झा ने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल में भाग गए। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों को खून से लथपथ महिला नक्सली मिली। उसके बायें पैर में गोली लगी थी। महिला को सोनुआ प्राथमिक केंद्र लाया गया, लेकिन उसे चाईबासा के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। वहां, एसआई पंकज शर्मा, हेड कांस्टेबल बिचित्र कुमार स्वैन और कांस्टेबल वीर बहादुर यादव ने रक्तदान कर उनकी जान बचाई। 
विज्ञापन


घायल साथी की बंदूक छीन ले गए नक्सली   

पुलिस पूछताछ में महिला नक्सली ने बताया कि कमांडर कांडे होन्हागा के नेतृत्व में करीब 24 नक्सली किसी साजिश को अंजाम देने के लिए जुटे थे। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद उसके साथी भागने से पहले उसकी बंदूक भी छीनकर ले गए। तलाशी अभियान के दौरान, सुरक्षाकर्मियों ने जंगल में एक नक्सल शिविर को ध्वस्त कर दिया और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री नष्ट कर दी। पुलिस ने 57 राउंड कारतूस भी जब्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed