{"_id":"5a2a6c464f1c1bee688c073c","slug":"crpf-and-jharkhand-police-recover-weapons-in-large-quantity-from-naxals-in-herhanj-forest-in-latehar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लातेहार: सीआरपीएफ जवानों को बड़ी कामयाबी, नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लातेहार: सीआरपीएफ जवानों को बड़ी कामयाबी, नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद
amarujala.com- Presented by: अमर शर्मा
Updated Sat, 09 Dec 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
लतेहार में सीआरपीएफ जवान नक्सलियों से जब्त हथियारों के साथ
- फोटो : CRPF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लातेहार में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाब दर्ज करते हुए भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। लातेहार जिले में हेरहंज तहसील के सिकिड गांव में सीआरपीएफ ने झारखंड पुलिस के साथ साझा तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों के हथियार बरामद और जब्त किए। लातेहार जिला झारखंड के अति उग्रवाद प्रभावित इलाकों में से एक है।
यह भी पढ़ें: लातेहार: नक्सली विस्फोट में सुरक्षा बलों के 4 जवान घायल, इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाए
झारखंड के लातेहार जिले में नक्सलियों ने योजना के तहत जमीन में इम्प्रोवाईज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईडी) बिछा रखे थे ताकि सुरक्षा बल और पुलिस के जवानों पर हमला किया जा सके। हालांकि सुरक्षा बल और झारखंड पुलिस के जवानों ने समय रहते नक्सलियों की इस साजिश को नाकाम कर विस्फोटकों को डिफ्यूज कर दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स सीपीआरपीएफ के पीआरओ के मुताबिक सीआरपीएफ की 11 बलाटियन के जवान झारखंड पुलिस के साथ सुबह के वक्त तलाशी अभियान में निकले हुए थे। इस दौरान सुबह करीब 8 बजे जवानों ने भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और बम बरामद किए।
बरामद हथियारों की सूची
# 315 बोर गन- 03
# 8 एमएम हथियार- 02
# 10 कि.ग्रा. सिलिंडर बम- 02
# 5 कि.ग्रा. सिलिंडर बम- 02
# पाइप बम- 03
# केन बम- 03
# ग्रेनेड- 05
# जिलेटिन- 250 पैकेट
# कोर्डेक्स तार- 80 मीटर
# गैर इलेक्ट्रिक डिटोनेटर- 12
# इलेक्ट्रिक डिटोनेटर- 06
# सेफटी फ्यूज- 05
# देसी कट्टा- 02
लातेहार में बूढ़ा पहाड़ इलाके में सुरक्षा बलों के अभियान के बावजूद नक्सली अपनी मौजूदगी कराने में कामयाब रहे हैं। बरामद हथियारों के इस जखीरे से पता चलता है कि नक्सली हेरहंज के जंगलों में सक्रिय हैं और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। अब सुरक्षा बलों ने हेरहंज के जंगलों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।