{"_id":"5a05995e4f1c1bd9798bb633","slug":"four-jawan-injured-in-naxal-bomb-blast-in-latehar-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लातेहार: नक्सली विस्फोट में सुरक्षा बलों के 4 जवान घायल, इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लातेहार: नक्सली विस्फोट में सुरक्षा बलों के 4 जवान घायल, इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाए
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Nov 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
नक्सली विस्फोट में घायल जवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र के लाटू जंगल में नक्सलियों ने लैंडमाइंस से विस्फोट किया। इस विस्फोट में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। लातेहार के एसपी धनंजय सिंह ने बताया कि ये जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले हुए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है।
गौरतलब है कि जिस इलाके में विस्फोट हुआ वह बूढ़ा पहाड़ से सटा हुआ है। बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों के लिए सुरक्षित इलाका माना जाता है। माओवादियों का टॉप कमांडर अरविंद के इसी इलाके में छिपे होने की खबर है। इस पूरे इलाके में नक्सलियों ने लैंडमाइंस बिछा रखे हैं। पुलिस ने अरविंद को पकड़वाने पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।
सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ इलाके में साझा रूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। सुरक्षा बल शुक्रवार को जैसे ही जवान बूढ़ा पहाड़ इलाके के नजदीक पहुंचे नक्सलियों ने लैंडमाइंस विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट से चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।