फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   covid-19: 55 samples collected at Hatia Railway Station tested positive, admin fails to track them

झारखंड में मचा हड़कंप: हटिया रेलवे स्टेशन पर कोरोना टेस्ट, 55 यात्री मिले पॉजिटिव

Sun, 24 Oct 2021 11:42 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हटिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हटिया Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 24 Oct 2021 11:42 AM IST
सार

झारखंड के हटिया रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच में 55 यात्री पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन
covid-19: 55 samples collected at Hatia Railway Station tested positive, admin fails to track them
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के हटिया रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोरोना के 55 मामले सामने आए। इन सभी का रैपिड एंटीजन कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें सारे पॉजिटिव पाए गए। दरअसल, त्योहार के मौसम में अन्य राज्यों में काम करने वाले प्रवासियों के घर आने का सिलसिला चल रहा है। लोग नवरात्रि के बाद दिवाली और छठ पूजा को लेकर प्रवासी अधिक संख्या में यात्रा कर रहे हैं। इससे कोरोना विस्फोट की आशंका उत्पन्न हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये सभी यात्री तपस्विनी एक्सप्रेस और राउरकेला एक्सप्रेस से आए थे।

विज्ञापन


कोरोना को लेकर सतर्क सरकार ने बाहर से आने वालों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा है। हर यात्री का कोरोना टेस्ट अनिवार्य रूप से करने के भी निर्देश दिए गए हैं। हटिया स्टेशन पर इतनी ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से साफ है कि कोरोना तेजी से अपने पांव पसार रहा है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए सैंपल देकर ये सभी यात्री अपने घर के लिए रवाना हो गए।स्वास्थ्य विभाग की ओर से ये निर्देश दिए गए थे कि कोई भी व्यक्ति यदि कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे आइसोलेशन सेंटर या फिर कोविड सेंटर में रखकर इलाज किया जाएगा। बावजूद इसके यात्रियों को सैंपल लेकर घर जाने की इजाजत दे दी जा रही है। कोरोना वायरस रफ्तार को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के कोरोना टेस्ट का अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed