{"_id":"8cc6100a-8c86-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"couple-killed-by-kith-being-alleged-as-witch","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायन बताकर भाई-भाभी को काट डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायन बताकर भाई-भाभी को काट डाला
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरकोपी थाना क्षेत्र के बाजरा गांव के पास सियार पतरा जंगल के बीच देवनाथ महली ने अपने सगे भाई-भाभी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। देवनाथ ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर यह हत्या की। पुलिस मामले को जमीन से भी जोड़कर देख रही है। आरोपी के पकड़ा न जाने पर पूछताछ के लिए उसके पुत्रों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
मारे गए भाई 65 वर्षीय ठुरका महली व 60 वर्षीया भाभी पैरो देवी की कोई संतान नहीं थी और वे चान्हो थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव के रहने वाले थे। घटना के समय दोनों नरकोपी बाजार से लौट रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाजार से लौटते समय डायन होने का आरोप लगाते हुए देवनाथ सियार पतरा जंगल में बड़े भाई व भाभी के पीछे टांगी लहराते हुए दौड़ने लगा। डर कर ठुरका व पैरो देवी इधर-उधर भागने लगे। भागते-भागते थक जाने पर देवनाथ ने टांगी से उन दोनों पर लगातार कई वार किए। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके शरीर पर टांगी से जख्म के कई निशान हैं।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि मामला डायन बिसाही का है, लेकिन पुलिस इस मामले को जमीन से भी जोड़कर देख रही है। बहुत जल्द हत्यारे पकड़े जाएंगे। देवनाथ पहले भी अपने भाई व भाभी को डायन बता कर तंग किया करता था। इस मामले में पेरो की शिकायत पर चान्हो थाना पुलिस ने तीन दिन पहले ही देवनाथ को हिरासत में लिया था। बाद में पेरो व ठुरका ने थाना जाकर अपने भाई को छुड़ा लिया था।