{"_id":"5ec8ca033120d16be20658f6","slug":"coronavirus-jharkhand-live-update-hindi-news-positive-cases-and-death-toll-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 323 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 323 हुई
Sat, 23 May 2020 12:30 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 23 May 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
घर लौटते प्रवासी
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान झारखंड लौट रहे प्रवासियों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। झारखंड लौटे प्रवासी श्रमिकों के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ने का क्रम जारी है। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 20 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले आए, इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 323 हो गई ।
विज्ञापन
इसके अनुसार शुक्रवार देर शाम तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 303 बताई गई थी। जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 323 संक्रमित लोगों में से 158 प्रवासी श्रमिक हैं, जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बीमारी से 136 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि तीन की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 184 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।