{"_id":"5f0fe3e2b8f7f25ad960299c","slug":"corona-impact-jharkhand-database-of-more-than-four-and-a-half-lakh-migrants-workers-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: साढ़े चार लाख से अधिक प्रवासियों का डाटाबेस तैयार किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: साढ़े चार लाख से अधिक प्रवासियों का डाटाबेस तैयार किया गया
Thu, 16 Jul 2020 10:51 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड सरकार ने राज्य में कोविड-19 के दौरान दूसरे राज्यों से लौटे 4.56 लाख प्रवासियों के कौशल की पहचान की है और साथ ही उसने इन प्रवासियों की रुचि एवं अन्य तरह की जानकारियां भी एकत्रित की हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि झारखंड में कोविड-19 की वजह से लाखों प्रवासी वापस लौटे हैं। ग्रामीण विकास विभाग ने मिशन सक्षम मोबाइल एप के जरिए इन प्रवासियों के कौशल की पहचान, रुचि एवं अन्य जानकारियां सर्वेक्षण के जरिए एकत्रित की हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'मिशन सक्षम' सर्वेक्षण के जरिए अब तक करीब 4.56 लाख प्रवासियों का डाटाबेस तैयार किया जा चुका है, जिसके मुताबिक कुल प्रवासियों का 37.2 फीसदी लोग खेती-बाड़ी में रुचि रखते हैं और कृषि आधारित आजीविका की शुरुआत करने के इच्छुक हैं, वहीं 13.8 फीसदी प्रवासियों ने पशुपालन को रोजगार का साधन बनाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन