फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Constable Husband beat wife every day after telling about heaven in Jharkhand

पति का दावाः मेरे हाथों से रोज पिटोगी तो मिलेगा स्वर्ग, पत्नी परेशान

Wed, 31 Jul 2019 01:20 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आसिम खान Updated Wed, 31 Jul 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Constable Husband beat wife every day after telling about heaven in Jharkhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

झारखंड में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वो उसे रोज पीटता है। 25 साल की मनदीप संधु ने कहा कि पीटने से पहले वो कहता है कि जो पत्नी अपने पति से रोज पिटती है उसे स्वर्ग मिलता है। महिला ने बताया कि मेरी शादी 2017 में झारखंड के गुमला में हुई थी। 

विज्ञापन


शादी के दो दिन बाद ही मेरे पति, सास, ससुर, देवर और ननद ने दहेज के लिए मुझे पीटना शुरू कर दिया था। अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाते हुए महिला ने आरोप लगाया कि पति रोजाना यही कहकर मुझे मारता है कि जो पत्नी अपने पति से पिटती है, उसे स्वर्ग मिलता है। वैसे भी तुमसे शादी करना मेरा मिशन था, जो पूरा हुआ।
विज्ञापन


महिला ने कहा कि मैंने इसको लेकर महिला थाने में शिकायत की। परिवार परामर्श केंद्र गई। दो बार जनसुनवाई में भी शिकायत की, लेकिन कहीं कुछ नहीं हुआ। महिला का पति गौरव सचदेव इंडियन रिजर्व बटालियन-2 में कांस्टेबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आगे कहा कि वो हमेशा यही कहता है कि तू कुछ भी कर ले पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पाएगी। वो मेरा ही साथ देगी। मनदीप संधु ने मंगलवार को पुलिस की जनसुनवाई में अधिकारियों से कहा कि मैं उसे कड़ी सजा दिलवाना चाहती हूं। एसएसपी ने कार्रवाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed