फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress MLA Irfan Ansari praised Taliban and BJP attacked back here is all you need to know

झारखंड: तालिबान के समर्थन में आए कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, भाजपा ने किया पलटवार

Fri, 03 Sep 2021 07:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 03 Sep 2021 07:48 PM IST
सार

झारखंड कांग्रेस के एक विधायक ने तालिबान की तारीफ की है और उनकी टिप्पणी के बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Congress MLA Irfan Ansari praised Taliban and BJP attacked back here is all you need to know
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस विधायक और पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी ने तालिबान के समर्थन में बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। वहीं, भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए अंसारी के बयान को कांग्रेस पार्टी की तालिबानी सोच करार दिया है। 

विज्ञापन


राजधानी रांची में शुक्रवार को कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि अमेरिकी सुरक्ष बल अफगानिस्तान में अत्याचार करते रहे हैं। उन्होंने माताओं, बहनों और बच्चों का उत्पीड़न किया। लड़ाई इसके खिलाफ है। तालिबान और अफगानिस्तान के लोग खुश हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा पहुंचे अंसारी ने कहा कि तालिबान की तारीफ की जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने अत्याचार करने वाले अमेरिकी सुरक्षा बलों को अफगानिस्तान से खदेड़ दिया। उल्लेखनीय है कि इरफान अंसारी जमतारा से विधायक हैं।

उन्होंने कहा, अमेरिका और ब्रिटेन के सुरक्षाबल जहां भी गए हैं उन्होंने अत्याचार किया है। अब अफगानिस्तान में शांति होनी चाहिए क्योंकि अमेरिकी सैनिक जा चुके हैं और ब्रिटिश सैनिकों को खदेड़ दिया गया है। वहां क्या हो रहा है इससे हमें कोई मतलब नहीं होना चाहिए।


वहीं, अंसारी के इस बयान पर भाजपा ने कहा कि यह कांग्रेस की तालिबानी सोच का स्पष्ट उदाहरण है। विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि अंसारी इस तरह की बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनकी पार्टी की मानसिकता तालिबानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed