फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress MLA Amba Prasad rides a horse to Jharkhand Assembly on

नारी शक्ति: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं, कहा- हर महिला में दुर्गा और झांसी की रानी

Tue, 08 Mar 2022 12:54 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 08 Mar 2022 12:54 PM IST
सार

अंबा प्रसाद झारखंड के रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर महिला में दुर्गा और झांसी की रानी होती हैं। इसलिए हर चुनौती का डटकर सामना करें।

विज्ञापन
Congress MLA Amba Prasad rides a horse to Jharkhand Assembly on
कांग्रेस सांसद अंबा प्रसाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज झारखंड कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची। 31 वर्षीय अंबा प्रसाद झारखंड के रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इस खास मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर महिला में दुर्गा और झांसी की रानी होती हैं। इसलिए हर चुनौती का डटकर सामना करें।

विज्ञापन

 
अंबा प्रसाद के पिता का नाम योगेंद्र साहू और निर्मला देवी है। वह झारखंड विधानसभा की सबसे युवा विधायक हैं। उन्होंने अपनी मैट्रिक की परीक्षा 2007 में कार्मेल बालिका स्कूल नई दिल्ली से पास की। इसके बाद साल 2009 में डी.ए.वी पब्लिक स्कूल हजारीबाग से 12वीं पास कीं। 2014 में जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस से पीजीडीएम किया। इसके बाद उन्होंने 2017 में बीयू हजारीबाग से एल.एल.बी की डिग्री प्राप्त कीं।

पिता जेल में तो मां तड़ीपार फिर भी नहीं हारी हौसला
अंबा के पिता बड़कागांव विधानसभा से 2009 में चुनाव जीता था। इस जीत के बाद उन्हें राज्य मंत्री बना दिया गया था। परंतु उनपर कई गंभीर आरोप लगे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अंबा के पिता के जेल में जाने के बाद उसी विधानसभा सीट से उनकी मां निर्मला देवी ने 2014 मे चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनकी मां को विजय प्राप्त हुई परंतु 2016 में हुए एक गोलीकांड के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद गांववालों ने उन्हें कस्टडी से छुड़ा लिया था, जिसके बाद उन्हें तड़ीपार कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed