नारी शक्ति: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं, कहा- हर महिला में दुर्गा और झांसी की रानी
अंबा प्रसाद झारखंड के रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर महिला में दुर्गा और झांसी की रानी होती हैं। इसलिए हर चुनौती का डटकर सामना करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज झारखंड कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची। 31 वर्षीय अंबा प्रसाद झारखंड के रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इस खास मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर महिला में दुर्गा और झांसी की रानी होती हैं। इसलिए हर चुनौती का डटकर सामना करें।
#WATCH Congress MLA Amba Prasad rides a horse to Jharkhand Assembly on #InternationalWomensDay2022
विज्ञापन
There is Durga, Jhansi ki Rani in every woman, she should face every challenge with strength. Parents must educate their daughters as women are doing well in every field,she says. pic.twitter.com/dUAT2kX2BDविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 8, 2022
अंबा प्रसाद के पिता का नाम योगेंद्र साहू और निर्मला देवी है। वह झारखंड विधानसभा की सबसे युवा विधायक हैं। उन्होंने अपनी मैट्रिक की परीक्षा 2007 में कार्मेल बालिका स्कूल नई दिल्ली से पास की। इसके बाद साल 2009 में डी.ए.वी पब्लिक स्कूल हजारीबाग से 12वीं पास कीं। 2014 में जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस से पीजीडीएम किया। इसके बाद उन्होंने 2017 में बीयू हजारीबाग से एल.एल.बी की डिग्री प्राप्त कीं।
पिता जेल में तो मां तड़ीपार फिर भी नहीं हारी हौसला
अंबा के पिता बड़कागांव विधानसभा से 2009 में चुनाव जीता था। इस जीत के बाद उन्हें राज्य मंत्री बना दिया गया था। परंतु उनपर कई गंभीर आरोप लगे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अंबा के पिता के जेल में जाने के बाद उसी विधानसभा सीट से उनकी मां निर्मला देवी ने 2014 मे चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनकी मां को विजय प्राप्त हुई परंतु 2016 में हुए एक गोलीकांड के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद गांववालों ने उन्हें कस्टडी से छुड़ा लिया था, जिसके बाद उन्हें तड़ीपार कर दिया गया था।