{"_id":"616b4b01a969122c4507d2d5","slug":"congress-leader-kamlesh-narayan-sharma-was-killed-with-an-iron-rod-after-entering-his-house-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: कांग्रेस नेता कमलेश नारायण शर्मा की अपराधियों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: कांग्रेस नेता कमलेश नारायण शर्मा की अपराधियों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से की हत्या
Sun, 17 Oct 2021 03:28 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, रामगढ़
एजेंसी, रामगढ़
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 17 Oct 2021 03:28 AM IST
सार
कांग्रेस नेता कमलेश नारायण शर्मा पर लोहे की रॉड से वार किया गया। वहीं, इस हमले में उनकी पत्नी चंचला शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले में बुरी तरह से घायल उनकी पत्नी को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। कमलेश सहारा इंडिया भुरकुंडा के सेक्टर मैनेजर भी थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के रामगढ़ स्थित भुरकुंडा ओपी थाना इलाके में कुछ अपराधियों ने कांग्रेस नेता कमलेश नारायण शर्मा की घर में घुसकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, शर्मा पर लोहे की रॉड से वार किया गया। वहीं, इस हमले में उनकी पत्नी चंचला शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
कमलेश नारायण शर्मा सहारा इंडिया भुरकुंडा के सेक्टर मैनेजर भी थे। हमले में बुरी तरह से घायल उनकी पत्नी को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात कुछ अपराधी कमलेश शर्मा के घर की खिड़की से लोहे की छड़ को काटकर अंदर घुस आए।
विज्ञापन
फिर कमलेश और उनकी पत्नी पर हथियार से हमला कर दिया। आशंका जताई जा रही कि अपराधियों ने घर में लूट के बहाने से घर में दाखिल हुए थे। फिलहाल मामले में कोई बड़ा खुलासा कमलेश की पत्नी चंचला शर्मा के होश में आने के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन