{"_id":"64dcfbf6956245047f0a48e5","slug":"congress-important-meeting-of-jharkhand-leaders-these-issues-were-discussed-in-presence-of-kharge-rahul-update-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड के कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, खरगे-राहुल की मौजूदगी में इन मुद्दो पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड के कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, खरगे-राहुल की मौजूदगी में इन मुद्दो पर हुई चर्चा
Wed, 16 Aug 2023 10:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:10 PM IST
सार
बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और कई अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड में बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करने और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
पार्टी ने प्रदेश में सहयोगी दलों के साथ मिलकर सभी 14 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है। बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और कई अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
बैठक के बाद अविनाश पांडे ने बताया कि आने वाले दिनों में सभी 14 लोकसभा सीटों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। आने वाले समय में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जनसभाएं को पूरे प्रदेश में होंगी। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड की कुल 14 सीटों में सिर्फ एक सीट जीती थी। उसकी सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा भी सिर्फ एक सीट जीत पाई थी। भाजपा को 12 सीटें मिली थीं।
विज्ञापन