फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Yogi Adityanath asks for Rs 11 and one brick from every house for built Ram temple

झारखंड: राम मंदिर निर्माण के लिए सीएम योगी ने हर घर से मांगे 11 रुपये, एक ईंट

Sat, 14 Dec 2019 05:39 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आसिम खान Updated Sat, 14 Dec 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath asks for Rs 11 and one brick from every house for built Ram temple
मुख्यमंत्री योगी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड की चुनावी सभाओं में शुक्रवार को राम मंदिर बनाने के लिए हर घर से 11 रुपये और एक ईंट मांगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना तय है। इस पुण्य काम के लिए झारखंड के हर घर से सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का 500 साल पुराना विवाद समाप्त हो चुका है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश के लिए कलंक के समान अनुच्छेद 370 भी खत्म हो चुका है। विपक्ष कहता था कि श्रीराम जन्मभूमि का फैसला आया तो देश में हिंसा फैल जाएगी, पर एक मच्छर भी नहीं मरा।
विज्ञापन


विपक्ष बोल रहा पाक की भाषा, नागरिकता बिल देश हित में
सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, राजद और झारखंड मुक्ति मोर्चा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इनकी सोच विध्वंसात्मक और भाषा पाकिस्तान की है। इनको राम मंदिर निर्माण और धारा 370 के खात्मे से ही नहीं, एनआरसी और नागरिकता बिल जैसे राष्ट्रीय हित के मुददों पर भी दर्द होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed