फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Soren alleged, BJP attempting to destabilise Jharkhand govt, spreading lies through social media

रांची : भाजपा पर झारखंड सरकार को अस्थिर करने का आरोप, सीएम सोरेन बोले- सोशल मीडिया से फैलाया जा रहा झूठ

Thu, 24 Mar 2022 08:27 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 24 Mar 2022 08:27 AM IST
सार

सोरेन ने राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच डेढ़ घंटे के भाषण में भाजपा के साथ ही पीएम मोदी पर भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
CM Soren alleged, BJP attempting to destabilise Jharkhand govt, spreading lies through social media
CM HEMANT SOREN - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह सोशल मीडिया व न्यूज चैनलों के जरिए झूठ फैलाकर उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन

सोरेन ने राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच डेढ़ घंटे के भाषण में भाजपा के साथ ही पीएम मोदी पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन में झूठ बोला कि राज्यों का आयुष्मान भारत योजना का लाभ किसी खर्च के दिया जा रहा है, जबकि राज्यों को इस योजना में 40 फीसदी भार उठाना पड़ता है। 
विज्ञापन


14 सालों में भाजपा ने राज्य का विकास नहीं किया
सीएम सोरेन ने आरोप लगाया कि 14 सालों के शासनकाल में भाजपा ने राज्य का विकास नहीं किया। केंद्र राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूपी में जीत का भाजपा का घमंड जल्द चूर हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भगवा दल ने यूपी में 100 सीटें बहुत मामूली अंतर से जीती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड के सीएम ने भाजपा पर उनकी सरकार को अस्थिर करने और खनन लूट जैसे झूठे प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि खनन से राजस्व वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले ही 6,059 करोड़ रुपये को पार कर गया है, जबकि यह पहले 4,000 करोड़ रुपये के बीच था। सोरेन ने कहा कि राज्य के अथक प्रयासों ने कोल इंडिया जैसे दिग्गजों को विस्थापित लोगों को 1 करोड़ रुपये तक के काम के ठेके देने की नीति की घोषणा करने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि अब से कोयला खनन के लिए भूमि अधिग्रहण भूमि अधिग्रहण नियम 2013 के तहत होगा न कि कोयला अधिनियम के तहत। 


द कश्मीर फाइल्स, चलचित्र इंजेक्शन
सोरेन ने आरोप लगाया कि समाज को विभाजित करने के लिए 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म बनाई गई है। इसे उन्होंने 'चलचित्र इंजेक्शन' करार दिया। इसका भाजपा विधायकों ने कड़ा विरोध किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed