फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   cm raghubar das got angry on ADM

एडीएम के मंच से गुजरने पर भड़के सीएम, कहा 'इसे सस्पेंड करो'

Mon, 07 Dec 2015 09:25 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
cm raghubar das got angry on ADM

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को तल्ख तेवरों में दिखाई दिए। अधिकारियों की छोटी से छोटी गलती भी उन्हें नागवार गुजरी, मौके पर ही डीएम को फटकार लगाई तो एडीएम को सस्पेंड करने तक के आदेश कर दिए। मुख्यमंत्री के ये तेवर देख अधिकारियों की दिनभर घिग्गी बंधी रही।

विज्ञापन


आइए आपको बतातें हैं क्या है पूरा मामला। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास बजट पूर्व रायशुमारी करने के लिए रविवार को धनबाद में आए थे। यहां वह कई जिलों के डीसी और अन्य अधिकारियों के साथ ही जन प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याओं के साथ साथ उन पर सुझाव भी दे रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास की निगाह सामने की सीट पर बैठे बोकारो के डीसी मनोज कुमार पर पड़ी जो कान पर फोन लगाकर बातों में मशगूल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के सामने से गुजरने वाले एडीएम पर भी गिरी गाज

cm raghubar das got angry on ADM

शुरूआत में सीएम ने उन्हें नजरअंदाज किया, लेकिन जब काफी देर तक भी डीसी ने फोन कान से नहीं हटाया तो मुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने डीसी को फटकारते हुए बैठक से बाहर जाने के आदेश दिए। सीएम का मिजाज भांप डीसी ने भी बाहर जाने में भलाई समझी।

इस घटनाक्रम को कुछ ही देर हुई थी कि रघुवर दास का मूड फिर उखड़ गया। जिस समय वह सामने बैठे लोगों को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान एडीएम सप्लाई मंच पर ठीक उनके सामने से ही गुजर गए।

यह देख रघुवर भड़क गए और चिल्लाए ''कौन है यह बदतमीज, इसे सस्पेंड करो''। मुख्यमंत्री की फटकार सुनते ही एडीएम अनिल कुमार सिंह का पानी उतर गया उन्होंने तुरंत सीएम से माफी मांगी, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें भी बाहर जाना पड़ा।

हालांकि बाद में डीएम मनोज कुमार को तो सीएम ने वापस बुलवा ‌लिया और हिदायत देकर आगे से ऐसा न होने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed