फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Hemant Soren filed nomination from Barhet seat, said- I will never bow down before my opponents

Jharkhand Polls: सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से दाखिल किया नामांकन, कहा- विरोधियों के आगे कभी नहीं झुकूंगा

Thu, 24 Oct 2024 06:01 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Thu, 24 Oct 2024 06:01 PM IST
सार

गुरुवार को झामुमो, भाजपा और कांग्रेस के 50 से अधिक नेताओं ने विभिन्न विधानसभा सीटों से अपना नामांकन दाखिल किया। झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन
CM Hemant Soren filed nomination from Barhet seat, said- I will never bow down before my opponents
हेमंत सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इसके साथ पूरे राज्य में अलग-अलग विधानसभा सीटों पर भाजपा और झामुमो प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किए।

विज्ञापन


सीएम हेमंत सोरेन ने नामांकन करने के बाद एक्स पर पोस्ट में कहा कि मुझे अमर शहीदों सिदो-कानू, फूलो-झानो और चांद-भैरव की क्रांतिकारी भूमि बरहेट विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने का सौभाग्य मिला। हम वीर शहीदों और क्रांतिकारियों के सपनों के अनुसार झारखंड का निर्माण करेंगे। सोरेन ने दावा किया कि वह झारखंड विरोधी ताकतों और साजिशकर्ताओं के सामने कभी नहीं झुके और न ही कभी झारखंड को झुकने देंगे। नामांकन के बाद उन्होंने बरहेट में जनसभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन




झामुमो का गढ़ है संथाल क्षेत्र
बरहेट संथाल परगना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का गढ़ माना जाता है। 2019 के विधानसभा चुनाव में सोरेन ने संथाल क्षेत्र में दो विधानसभा सीट बरहेट और दुमका से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की। उन्होंने बरहेट सीट पर बीजेपी के साइमन माल्टो और दुमका सीट पर भाजपा पार्टी के लोइस मरांडी को हराया था। बाद में उन्होंने दुमका सीट खाली कर दी थी।


सीएम की पत्नी कल्पना ने भी दाखिल किया पर्चा
सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी  विधायक कल्पना सोरेन ने भी गांडेय विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल किया। वह चार जून को गांडेय उपचुनाव में भाजपा प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार वर्मा को हराकर विधायक बनीं थीं। यह सीट जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। 

भ्रष्ट सरकार बदलना चाहते हैं लोग: अमर कुमार
भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि मैं तीसरी बार भी जीत दर्ज करुंगा। झारखंड के लोग भ्रष्ट झामुमो गठबंधन सरकार को बदलना चाहते हैं और भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाना चाहते हैं।

50 नेताओं ने दाखिल किए नामांकन
गुरुवार को झामुमो, भाजपा और कांग्रेस के 50 से अधिक नेताओं ने विभिन्न विधानसभा सीटों से अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के चार मंत्रियों रामेश्वर ओरांव, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह और बन्ना गुप्ता ने पर्चे दाखिल किए। जबकि भाजपा के छह बार के विधायक सीपी सिंह ने रांची विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी उसी सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन ने घाटशिला सीट से नामांकन दाखिल किया, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने पोटका विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिल किया। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed