Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   palamu woman police constable babita kumari death jtet duty road accident

झारखंड: जेटीईटी ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी की मौत, परिजनों ने सड़क हादसे को बताया हत्या की साजिश

Sun, 01 Nov 2026 01:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 01 Nov 2026 01:17 PM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले में रविवार सुबह जेटीईटी की सुरक्षा ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। छतरपुर महिला थाना में पदस्थापित बबीता नेशनल हाईवे-98 पर अपने साथी पुलिसकर्मी की बाइक से सतबरवा जा रही थीं।

विज्ञापन
palamu woman police constable babita kumari death jtet duty road accident
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) की सुरक्षा ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-98 पर हुआ। पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से बबीता गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हालांकि, उनके परिजन इसे सामान्य सड़क हादसा मानने को तैयार नहीं हैं। परिवार का आरोप है कि बबीता को गोली मारकर हत्या की गई और बाद में घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे और परिजनों में शोक की लहर है।

विज्ञापन

बबीता कुमारी वर्तमान में छतरपुर महिला थाना में पदस्थापित थीं। वह मूल रूप से छतरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव की रहने वाली थीं। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह जेटीईटी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के लिए सतबरवा क्षेत्र की ओर जा रही थीं।

विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुईं बबीता

जानकारी के अनुसार, बबीता अपने एक साथी पुलिसकर्मी की बाइक पर बैठकर परीक्षा केंद्र जा रही थीं। इसी दौरान नेशनल हाईवे-98 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बबीता के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल बबीता को तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप-गोली मारकर की गई हत्या

बबीता के परिजन इस घटना को सड़क हादसा मानने से इन्कार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बबीता की गोली मारकर हत्या की गई है और सच्चाई छिपाने के लिए इसे दुर्घटना का मामला बताया जा रहा है। परिवार ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और इसके पीछे शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बाइक चला रहे पुलिसकर्मी की पहचान सार्वजनिक करने की मांग

परिजनों ने उस पुलिसकर्मी की पहचान सार्वजनिक करने की मांग की है, जिसकी बाइक पर बैठकर बबीता परीक्षा केंद्र जा रही थीं। उनका कहना है कि हादसे के बाद बाइक चला रहे साथी पुलिसकर्मी की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।


परिवार की ओर से यह आरोप भी लगाया गया है कि दुर्घटना के समय बाइक गलत दिशा में चल रही थी। परिजन इस पूरे मामले में स्पष्ट जानकारी और जवाबदेही चाहते हैं। फिलहाल, परिवार के हत्या के आरोप और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed