फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   chitfund company did 1500 crore fraud in jharkhand

8400 लोगों को लूट ले गई चिटफंड कंपनी

Sat, 05 Oct 2013 04:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Oct 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
chitfund company did 1500 crore fraud in jharkhand

झारखंड के जादूगोड़ा में एक चिटफंड कंपनी के करीब 1500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


यहां स्थित राज कॉम मोबाइल नामक चिटफंड कंपनी के खिलाफ झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता संजय लकड़ा ने याचिका में कंपनी पर लगभग 1500 करोड़ रुपए हड़पने और करीब 8400 लोगों के साथ ठगी करने का आरोप लगाया है।

साथ ही उच्च न्यायालय से मामले की जांच सीबीआई, आयकर और प्रवर्तन निदेशालय से कराने का आग्रह किया गया है। मामले में कंपनी के मालिक दीपक कुमार सिंह, उनके भाई कमल कुमार सिंह और अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। कमल कुमार यूसीआइएल कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


याचिका में यह भी बताया गया है कि इस चिटफंड कंपनी का ज्यादातर पैसा यूसीआइएल कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और मजदूरों ने जमा किया था। पहले तो कंपनी ने लोगों का पैसा लौटाया लेकिन बाद में लौटाना बंद किर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 400 लोगों ने जादूगोड़ा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। लोगों का कहना है कि इस पर पुलिस ने कोई खास कार्रवाई नहीं की।

इलाके में रहने वाले लोगों के अलावा इस कंपनी में सांसद, विधायक, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का भी पैसा लगा था। कंपनी राज बाजार, राज टॉवर नाम से भी काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed