फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   childbirth Toilet, mother child death

शौचालय में जन्मा बच्चा, कमोड तोड़कर निकाला गया

Thu, 26 Dec 2013 11:15 AM IST
अमर उजाला, रांची
अमर उजाला, रांची Updated Thu, 26 Dec 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
childbirth Toilet, mother child death

झारखंड के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही का एक हैरतंगेज मामला प्रकाश में आया है। वहां भर्ती एक गर्भवती महिला का प्रसव शौचालय में ही हो गया।

विज्ञापन


प्रसव के बाद बच्चा कमोड में गिर गया और महिला बेहोश हो गई। बाद में गंभीर स्थिति में महिला को शौचालय से बाहर निकाला गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, घटना के पांच घंटे बाद कमोड तोड़कर बच्चे का शव बाहर निकाला गया।

घटना चाईबासा के सदर अस्पताल की है। जानकारी के अनुसार टोंटो प्रखंड के बड़ाकुचिया निवासी गर्भवती किरण दास को ब्रेन मलेरिया और हीमोग्लोबिन बहुत कम होने के शिकायत के बाद टोंटो पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर उसका इलाज शुरू हुआ। उसे खून चढ़ाया गया। रात में किरण को महिला वार्ड के बाथरूम तक उसका पति विनोद दास लेकर गया। उस वक्त वार्ड में नर्स भी डयूटी पर थीं।


शौचालय में ही महिला को प्रसव हो गया। प्रसव के बाद बच्चा कमोड में गिर गया और महिला बेहोश हो गई। गंभीर स्थिति में महिला को शौचालय से बाहर निकाला गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पांच घंटे बाद कमोड तोड़कर बच्चे का शव भी बाहर निकाला गया।

इस घटना पर अस्पताल प्रबंधन रक्षात्मक भूमिका में आ गया है। प्रबंधन का कहना है कि महिला ब्रेन मलेरिया से पीड़ित थी और उसका बच्चा पेट में ही मर चुका था। अस्पताल प्रबंधन ने मामले में परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कहकर चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed