फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Chaibasa: Security forces recovered weapons and ammunition hidden in the forest

चाईबासा : सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए

Wed, 12 May 2021 10:47 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, चाईबासा।
पीटीआई, चाईबासा। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 12 May 2021 10:47 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि माओवादी तिरीलपोशी एवं बिटिकलसोए के जंगलों में भारी मात्रा में हथियार गोला बारूद जमा कर रहे हैं तथा वह सुरक्षा बलों के खिलाफ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

विज्ञापन
Chaibasa: Security forces recovered weapons and ammunition hidden in the forest
हथियार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Agency

विस्तार

झारखंड के चाईबासा जिले के मनोहरपुर प्रखंड के जराईकेला थानांतर्गत तिरिलपोशी के जंगलों में बुधवार को तलाश अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि माओवादी तिरीलपोशी एवं बिटिकलसोए के जंगलों में भारी मात्रा में हथियार गोला बारूद जमा कर रहे हैं तथा वह सुरक्षा बलों के खिलाफ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूत्रों ने बताया कि उसी के मद्देनजर बुधवार को सघन तलाश अभियान चलाया गया जिसमें दीघा, कलियापोशी और जराईकेला के जंगलों की छानबीन की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान में एक देसी राइफल, एक पिस्तौल, डेटोनेटर, हथगोला, 7.62 मिमि तथा नौ मिमि की 25 गोलियां, एके 47 की एक मैग्जीन, .303 की एक मैग्जीन, मोटरोला का एक वायरलेस सेट, एक कैमरा फ्लैश, आधे जले हुए तार तथा नक्सली हमले में उपयोग में आने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed