{"_id":"5bfe2fc8bdec224171674d58","slug":"central-agriculture-minister-will-inaugurate-world-agriculture-and-food-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कृषि मंत्री करेंगे दो दिवसीय विश्व कृषि एवं खाद्य सम्मेलन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कृषि मंत्री करेंगे दो दिवसीय विश्व कृषि एवं खाद्य सम्मेलन का उद्घाटन
भाषा, रांची
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह झारखंड में 29 एवं 30 नवम्बर 2018 को आयोजित दो दिवसीय विश्व कृषि एवं खाद्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे जिसमें ट्यूनीशिया, चीन, इजराइल, फिलीपींस और मंगोलिया भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
आयोजन में मुख्य फोकस देश मोरक्को होगा। राज्य की कृषि सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि यह शिखर सम्मेलन होटवार स्थित खेलगांव में आयोजित किया गया है। उद्योग सचिव के रवि कुमार ने जानकारी दी कि दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय सत्र भी होंगे जिसमें ट्यूनीशिया, चीन, इजराइल, फिलीपींस और मंगोलिया सहयोगी देशों के रूप में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें आयोजन का केंद्र मोरक्को देश है। इस आयोजन में सहयोगी देश के सत्र भी होंगे जिन्हें कृषि और खाद्य क्षेत्र में सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए परिकल्पित किया गया है। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान एक विशेष विश्व बैंक सत्र भी होगा जो राज्य को विश्व स्तर पर सर्वोत्तम कृषि प्रथाओं तक पहुँच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
कृषि सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि राज्य में पहली बार एग्रीकल्चर एंडफूड समिट का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 1800 डेलीगेट्स ने अपनारजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें इजराईल गये किसान भी शामिल होंगे। समिट केसमापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदीमुर्मू शामिल होंगी।