फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Case registered against businessman who threatened in Jharkhand Garhwa

Jharkhand: व्यवसायी ने मंत्री और पीए बनकर दी धमकी, दर्ज हुआ मामला, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 05 Jun 2022 11:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 05 Jun 2022 11:00 PM IST
सार

इस मामले में गढ़वा में उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने श्री बंशीधर नगर के व्यवसायी अशोक जायसवाल और एक अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Case registered against businessman who threatened in Jharkhand Garhwa
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड के श्री बंशीधर नगर के एक व्यापारी को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का पीए और मंत्री बनकर बात करना भारी पड़ गया। दरअसल, व्यापारी अशोक जायसवाल ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़े गए विक्रेता युवक को छु़ड़वाने के लिए स्वयं को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का पीए मनोज झा बताते हुए  उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को फोन करके आपत्तिजनक गालियां दीं थीं और युवक को छोड़ने के लिए कहा था। 

विज्ञापन


आरोपी हो गए अंडर ग्राउंड
इस मामले में गढ़वा में उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने श्री बंशीधर नगर के व्यवसायी अशोक जायसवाल और एक अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में अशोक जायसवाल पर धारा 353, 34, 419, 420, 504, 506 के साथ-साथ 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद आरोपी अंडर ग्राउंड हो गए हैं। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
कुलदीप कुमार ने गाली-ग्लौज और बातचीत का ऑडियो क्लिप सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बीते शुक्रवार को श्री बंशीधर नगर में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी कर एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया था। इस छापेमारी के बाद रात में करीब 10 बजे एक मोबाइल से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन रिसीव करने पर फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को मंत्री का पीए मनोज झा बताते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरु कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फोन करने वाले ने एक दूसरे व्यक्ति से बात कराया। दूसरे व्यक्ति ने स्वयं को मंत्री बताते हुए अवैध शराब के साथ पकड़े गए युवक को छोड़ने के लिए कहा। कुलदीप कुमार ने इस मामले की जानकारी अपने अधीक्षक को दी। जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि गालियां देने वाला व्यक्ति श्री बंशीधर नगर का व्यवसायी अशोक जायसवाल है।


अशोक जायसवाल ने ही स्वयं को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का पीए मनोज झा बताते हुए मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक गालियां दीं। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति से स्वयं को मंत्री बताते हुए फोन कराया। फोन पर उसने श्री बंशीधर नगर से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़े गए विक्रेता युवक को छोड़ने के लिए दबाव बनाया। फिलहाल उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed