फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Carcass of elephant found with tusks missing in Jharkhand

Jharkhand: गोरमोरा जंगल में मृत पाया गया 12 साल का हाथी, दोनों दांत गायब मिलने से मचा हड़कंप

Sat, 17 Sep 2022 10:48 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 10:48 PM IST
सार

जांच की जा रही है कि उसकी हत्या की गई है या प्राकृतिक मौत थी। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Carcass of elephant found with tusks missing in Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रामगढ़ जिले के गोरमोरा जंगल में शुक्रवार को एक 12 साल का हाथी मृत पाया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, जांच की जा रही है कि उसकी हत्या की गई है या प्राकृतिक मौत हुई है। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, हाथी के दोनों दांत न मिलने की वजह से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आस-पास के ग्रामीणों को जंगल से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने वहां एक हाथ का शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को मृत हाथी के दोनों दांत गायब मिले। मांडू वन रेंज के अधिकारी सुरेश राम ने बताया कि, हाथी के दोनों दांतों को काटा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही जंगल में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, क्योंकि वो जंगल के नियमित आते रहते हैं। पिछले तीन माह में झारखंड में लगातार तीसरे हाथी का शव मिला है। 16 अगस्त को पलामू टाइगर रिजर्व में एक गर्भवती हथिनी मृत पाई गई थी। लोगों ने 23 जुलाई को रांची जिले के एक जंगल में एक वयस्क नर हाथी का शव देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed