फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Budget session of the Jharkhand Assembly commences amid oppn ruckus, rs 4,981 cr supplementary budget tabled

Jharkhand: विपक्ष के हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा का सत्र, 4981 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

Fri, 23 Feb 2024 02:14 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 23 Feb 2024 02:14 PM IST
सार

बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर दो मार्च तक चलेगा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक 28 जनवरी को हुए पर्चा लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए।

विज्ञापन
Budget session of the Jharkhand Assembly commences amid oppn ruckus, rs 4,981 cr supplementary budget tabled
झारखंड विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। बजट सत्र के पहले दिन की शुरुआत काफी हंगामेदार रही। झारखंड स्टाफ सर्विस कमीशन कॉमन ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2023 के पेपर लीक की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। विपक्ष के हंगामे के बीच, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन में 4,981 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। 

विज्ञापन


दो मार्च तक चलेगा बजट सत्र
बता दें, बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर दो मार्च तक चलेगा। सात दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक और आजसू विधायक लंबोदर महतो 28 जनवरी को हुए जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए। बता दें, इस मामले में राज्य सरकार ने जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
विज्ञापन


विधायक विरोध कर रहे
विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने हंगामा कर रहे विधायकों से अपनी सीटों पर वापस जाने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि इन मुद्दों को सत्र के दौरान लिया जाएगा। हालांकि, विधायक विरोध करते रहे। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार नौकरी की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कानून लाई थी। इसके बावजूद इतना बड़ा पेपर लीक हुआ। इसलिए हम पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


40 मिनट चली कार्यवाही
हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही करीब 40 मिनट तक चली। इसके बाद 26 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी। अध्यक्ष ने सदन को बताया कि सत्र के दौरान सात बैठकें होंगी, जिसमें 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश किया जाएगा। उन्होंने सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के सदस्यों से राज्य के लोगों के हित में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने का आग्रह किया।


इन लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
महतो ने सदन में दो नए मंत्रियों बसंत सोरेन और दीपक बिरुआ को बधाई दी। इस बीच बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य सरयुग मंडल और कानून जगह में पितामह कहे जाने वाले फली एस नरीमन, प्रसिद्ध रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी और उस्ताद राशिद खान जैसी हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed