फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Blast on rail tracks in Dhanbad in Jharkhand derails diesel locomotive

धनबाद: रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट, पटरी से उतरा इंजन, लातेहार में ट्रेनों की आवाजाही ठप

Sat, 20 Nov 2021 11:31 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 20 Nov 2021 11:31 AM IST
सार

झारखंड के धनबाद में रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट होने से रेल इंजन पटरी से नीचे उतर गया है। नक्सलियों पर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Blast on rail tracks in Dhanbad in Jharkhand derails diesel locomotive
रेलवे ट्रैक हुआ बाधित - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है। इस दौरान झारखंड के कई जिलों में नक्सलियों ने ट्रेनों को निशाना बनाया है। 12 घंटे के भीतर नक्सलियों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। झारखंड के धनबाद में रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट से उड़ा दिया। घटना के बाद डीजल लोकोमोटिव का इंजन पटरी से नीचे उतर गया। वहीं, लातेहार में भी नक्सलियों ने ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया है। 

विज्ञापन


प्राप्त सूचना के अनुसार, नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। राहत की बात है कि इस वारदात में किसी की मौत या चोट नहीं आई है। मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन पहुंच चुके हैं और ट्रैक को सुधारने का काम चल रहा है। बीते दिनों झारखंड में नक्सलियों ने तांडव मचाया था। 
विज्ञापन


इनामी नक्सली के विरोध में नक्सलियों का तांडव
 माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने 19 नवंबर से 20 नवंबर की रात तक भारत बंद रखने का एलान किया है।  नक्सलियों ने टोरी रिचुघुटा डेम स्टेशन का रेलवे ट्रैक उड़ा दिया, जिसके कारण कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं। साथ ही  इसे लेकर राज्यभर में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह चौकस रहने का निर्देश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लातेहार में रेलवे ट्रैक को उड़ाया
एक करोड़ के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने शनिवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इस दौरान राज्य में कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। धनबाद के बाद लातेहार जिले में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने शनिवार तड़के रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया, जिससे बरकाकाना-गढ़वा मार्ग पर ट्रेन सेवा बाधित है। एक अधिकारी ने बताया कि रिघुगुटा और डेमू स्टेशनों के बीच सुबह करीब साढ़े बारह बजे रेलवे ट्रैक पर विस्फोट किया गया। पलामू रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा ने बताया कि भाकपा-माओवादी दस्ते के सदस्यों ने लातेहार में रेल पटरियों को उड़ा दिया, जिससे बरकाकाना-गढ़वा रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed