फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP president J P Nadda said Oust corrupt Hemant Soren government from power

Jharkhand: जेपी नड्डा बोले- झारखंड की भ्रष्ट सोरेन सरकार को हटाएं आदिवासी, अपने लोगों को आवंटित कर देते हैं राज्य की खान

Mon, 06 Jun 2022 12:30 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Jun 2022 12:30 AM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन से बनी हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ राज्य की खनिज संपदा को लूटने में लगी है।

विज्ञापन
BJP president J P Nadda said Oust corrupt Hemant Soren government from power
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : Twitter

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आदिवासी समुदाय से अपील की कि वे राज्य की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से बेदखल करें। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और हेमंत सोरेन एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं। 

विज्ञापन


 नड्डा ने मोरहाबादी मैदान में आदिवासी समुदाय की विशाल ‘बिरसा मुंडा विश्वास रैली’ को संबोधित किया। इसमें करीब 32 आदिवासी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन से बनी हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ राज्य की खनिज संपदा को लूटने में लगी है।
विज्ञापन


साथ ही कहा गरीब जनता के कल्याण के लिए कोई काम नहीं हो रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं अपने नाम खनन पट्टा आवंटित कर लेते हैं। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी, भाई, प्रतिनिधि, मीडिया सलाहकार एवं अपने निकटवर्ती लोगों के नाम राज्य की जमीनें, खान एवं अन्य परिसंपत्तियां आवंटित कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी समाज के लिए भाजपा ने किया सबसे ज्यादा काम
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार में कानून और व्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि या तो नक्सली मारे गए या वे कहीं छिप गए लेकिन आज आदिवासी समुदाय के सात-सात लोगों की एक साथ हत्या कर दी जाती है।


उन्होंने कहा कि सोरेन सरकार ने आदिवासी समाज को लूटा है और उनके साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने देश में आदिवासी समाज के लिए जितना काम किया है, उतना इस समाज के लिए किसी ने नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed