फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP MPs Nishikant Dubey, Manoj Tiwari among 9 booked for forcing entry into Deoghar airport ATC

Jharkhand: देवघर एयरपोर्ट के ATC में जबरन घुसे निशिकांत दुबे, नौ पर FIR; भाजपा सांसद ने भी दर्ज कराया केस

Sat, 03 Sep 2022 07:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 03 Sep 2022 07:36 PM IST
सार

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने देवघर डीसी मंजूनाथ और झारखंड पुलिस के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में जीरो FIR दर्ज की। दुबे ने अपनी FIR में कहा कि देवघर पुलिस ने उनके 2 बेटों को गाली दी और डीसी के कहने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
BJP MPs Nishikant Dubey, Manoj Tiwari among 9 booked for forcing entry into Deoghar airport  ATC
मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड पुलिस ने देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, सांसद मनोज तिवारी, देवघर हवाई अड्डे के निदेशक समेत नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन सभी पर देवघर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) रूम में जबरन घुसने का आरोप है।  सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद की शिकायत पर एक सितंबर को कुंडा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें कहा गया कि उक्त व्यक्तियों ने जबरन एटीसी कक्ष में प्रवेश करके कई सुरक्षा मानकों उल्लंघन किया और अधिकारियों पर टेक-ऑफ करने के लिए दबाव डाला।  शिकायत पत्र में सभी पर दवाब बनाकर जबरन ATC क्लियरेंस लेने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


मामले में भाजपा सांसद ने भी दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने देवघर डीसी मंजूनाथ और झारखंड पुलिस के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में जीरो FIR दर्ज की। दुबे ने अपनी FIR में कहा कि देवघर पुलिस ने उनके 2 बेटों को गाली दी और डीसी के कहने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला
बता दें कि मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा और निशिकांत दुबे दुमका छात्रा हत्याकांड मामले में परिजनों से मिलने चार्टर्ड प्लेन से देवघर पहुंचे थे। एयरपोर्ट से शाम छह बजे तक ही उड़ान की इजाजत थी लेकिन सांसद पर जबरन शाम पांच बजकर 30 मिनट पर क्लियरेंस लेने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद ही अधिकारी ने एयरपोर्ट की सुरक्षा का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।



इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
दोनों सांसदों - निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी - और हवाई अड्डे के निदेशक सहित नौ लोगों पर आईपीसी की धारा 336 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य), 447 (आपराधिक अतिचार के लिए सजा), 448 (घर-अतिचार के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed